{"_id":"5bf51bf1bdec2269a12fd67a","slug":"25-peoples-detained-for-investigation-in-amritsar-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर आंतकी हमलाः दमदमी टकसाल, सत्कार कमेटी और दल खालसा के साथ जुड़े 25 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर आंतकी हमलाः दमदमी टकसाल, सत्कार कमेटी और दल खालसा के साथ जुड़े 25 लोग हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में तैनात पुलिसबल
पुलिस और एनआईए की तरफ से अमृतसर ग्रेनेड हमले की जांच तेज कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब भर में छापेमारी की गई। इस दौरान दमदमी टकसाल, सत्कार कमेटी और दल खालसा के 25 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। अमृतसर की छेहरटा पुलिस ने दल खालसा के अमृतसर यूथ विंग के प्रधान गुरजंट सिंह के घर में रेड की। पुलिस उसे हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले गई है।
विज्ञापन
वहीं बटाला पुलिस ने श्री हरगोविंदपुर में रहने वाले दल खालसा के गुरदासपुर यूथ विंग के प्रधान परमजीत सिंह मंड के घर पर छापेमारी की। लेकिन इससे पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ होशियारपुर के लिए निकल चुके थे। इसके बाद पुलिस ने होशियारपुर से मंड को हिरासत में लिया। पुलिस ने सत्कार कमेटी के पंजाब प्रधान भाई मंजीत सिंह को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन