फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 Pakistani prisoners being repatriated to Pakistan via Attari-Wagah border

24 पाक कैदी अपने वतन लौटे, इनमें 20 मछुआरे भी शामिल, सजा पूरी होने के बाद हुई वापसी

Tue, 24 Nov 2020 02:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
24 Pakistani prisoners being repatriated to Pakistan via Attari-Wagah border
पाक कैदी वापस लौटे। - फोटो : ANI

गुजरात की भुज जेल से 20 मछुआरों और चार कैदियों समेत 24 पाकिस्तानियों को रिहा कर अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया। अटारी सड़क सीमा पर तैनात बीएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें वाघा सीमा में तैनात रेंजर को सौंप दिया। मछुआरे भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाली भुज की समुद्री सीमा को पार करने के आरोप में 2016 में गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन


कराची निवासी मोहम्मद यूनस ने बताया कि वह चार साल के बाद घर लौट रहा है। समुद्र में मछली पकड़ते हुए वह पाकिस्तान की सीमा लांघ गया था। दोनों देशों की सरकारों को मछुआरों को जेलों में बंद करने की बजाय उसी समय छोड़ देना चाहिए। मछुआरों का कहना है कि उनका काम समुद्र में मछली पकड़ना होता है। जो बोट चला रहा होता है, उन्हें समुद्री सीमाओं की कोई जानकारी नहीं होती है।
विज्ञापन


प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जाना है। इसके आधार पर बीएसएफ ने तैयारी की थी। सभी पाकिस्तानियों का कोरोना टेस्ट किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अटारी सीमा पार कर गलती से पहुंच गया था भारत 
लुधियाना जेल से रिहा होकर पाकिस्तान लौट रहे एक नाबालिग बलोचिस्तान निवासी नसीबुल्लाह ने बताया कि 2016 में वह गलती से अटारी सीमा से भारत में दाखिल हो गया था। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया था। उसे तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

उसे पहले होशियारपुर की जेल में रखा गया, बाद में लुधियाना जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल में उसे कोई परेशानी नहीं हुई। इन चार वर्षों के दौरान उसका अपने माता-पिता से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इसी तरह अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा तीन पाकिस्तानियों शहंशाह, मोहम्मद फैज व नवीद मसीह पांच साल बाद घर लौटे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed