फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 lakhs defrauded in the name of online trading

Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी

Sat, 21 Mar 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs defrauded in the name of online trading
चंडीगढ़। सेक्टर-8 के एक व्यक्ति से ऑनलाइन निवेश और भारी मुनाफा का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-17 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार पीड़ित ने टेलीग्राम आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर के जरिये संपर्क किया। खुद को प्रोफेशनल निवेश सलाहकार और संस्थागत ट्रेडर बताने वाले आरोपियों ने उसे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए तैयार किया। इसके बाद एक वेबसाइट पर लॉगिंग बनवाया गया, जहां फर्जी डैशबोर्ड पर लाइव ट्रेड और बढ़ते मुनाफे का दिखावा किया गया।
विज्ञापन

अमित गुप्ता का आरोप है कि 9 दिसंबर 2025 को उसने दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए। यह रकम रटफील्ड एंटरप्राइजेज नाम के खाते में भेजी गई। अगले दिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने भुगतान देने से इनकार कर दिया और उल्टा टैक्स क्लियरेंस व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए। तब उसे ठगी होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed