फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.5 lakhs cheated in the name of sending abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Mon, 11 Sep 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakhs cheated in the name of sending abroad
लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने जगरूप सिंह वासी गांव सिऊ थाना सोहाना और हरमन दीप सिंह वासी एरोसिटी मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित इकबाल सिंह ने करीब एक साल पहले पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जगरूप सिंह उसका रिश्तेदार है। उसने उसे हरमनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति से मिलवाया। उन्होंने इकबाल और उसकी माता को विदेश भेजने के लिए 28 लाख रुपये में बात तय की और 23 दिसंबर 2021 को एक लाख रुपये की ऑनलाइन पेमेंट हरमन दीप सिंह के खाते में की गई जिसने विदेश भेजने के लिए फरवरी 2022 तक का समय दिया था। 29 दिसंबर 2021 को उसने कुल चार लाख पचास हजार रुपये अकाउंट में डाल दिए और सारे पैसे जगरूप सिंह की जिम्मेदारी पर दिए गए पर अब न तो उन्हें विदेश भेजा जा रहा है और न ही दी गई रकम वापस की जा रही है। कुछ समय बाद उसने दो लाख रुपये और कागज वापस कर दिए गए परंतु ढाई लाख रुपये अभी भी वापस नहीं किए गए हैं। जगरूप सिंह अपनी जिम्मेदारी से भी मुकर गया है। उसकी मिलीभगत से ही हरमनदीप ने धोखाधड़ी की है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed