फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25% discount will be available on food and room booking in CITCO hotels

Chandigarh News: सिटको के होटलों में खाने और रूम बुकिंग पर 25 फीसदी की मिलेगी छूट

Sat, 25 Jan 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
25% discount will be available on food and room booking in CITCO hotels
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष समारोहों की घोषणा की है। ''सिटको के साथ गणतंत्र दिवस मनाएं'' थीम के तहत 25 से 31 जनवरी तक सिटको अपने होटलों में विशेष छूट देने जा रहा है। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू और सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में खाने और कमरे की बुकिंग पर 25 फीसदी की विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बस के माध्यम से चंडीगढ़ के प्रसिद्ध स्थलों और आकर्षणों का विशेष सिटी टूर का आयोजन किया जा रहा है। सिटको के प्रबंध निदेशक हरि कल्लीकट ने कहा कि सिटको अपने मेहमानों के लिए विशेष ऑफर और मनोरंजक अनुभव प्रदान कर रहा है। रिजर्वेशन और पूछताछ के लिए लोग सिटको के होटलों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed