फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   249 active cases of corona in the district, masks and social distance are not being followed

Chandigarh News: जिले में 249 कोरोना के एक्टिव मामले, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा

Tue, 11 Apr 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
249 active cases of corona in the district, masks and social distance are not being followed
पंचकूला। डीसी की ओर से सौ से अधिक लोग इकट्ठा होने पर मास्क जरूरी किया गया है लेकिन इसके बाद भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में लगातार कोरोना के एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद भी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में कोरोना के 249 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद भी अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदार मास्क नहीं लगा रहे हैं। सिविल अस्पताल की एमडी मेडिसिन, गायनी, स्किन, ईएनटी सहित अन्य ओपीडी में बिना मास्क मरीज और तीमारदार घूम रहे थे। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 की सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के आए 56 मामले
जिले में कोरोना के 56 मामले सामने आए हैं। इसमें 32 मामले पंचकूला से आए हैं जबकि 26 मामले बाहर के हैं। पंचकूला में अब तक कुल एक्टिव केस 249 मरीज हैं। इसमें 245 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि चार लोग अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, अस्पताल में सोमवार को 199 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला में अब तक 689423 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगाकर आना चाहिए, जिससे कि वह संक्रमण से अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed