{"_id":"688cd927f48099532f03f3a7","slug":"24089-drug-smugglers-arrested-along-with-1000-kg-heroin-in-five-months-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-779267-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच महीने में 1 हजार किलो हेरोइन समेत 24,089 नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच महीने में 1 हजार किलो हेरोइन समेत 24,089 नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पांच महीने मेंं अब तक 15,242 एफआईआर दर्ज की हैं। इस दौरान 24,089 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इन नशा तस्करों से कुल 1 हजार किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के विशेष महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला इन अभियानों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1000 किलो हेरोइन के अलावा पुलिस ने 344 किलो अफीम, 204 क्विंटल चूरा-पोस्त, 14 किलो चरस, 367 किलो गांजा, 6 किलो आइसीई, 31.27 लाख नशीली गोलियां और 12.12 करोड़ रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त की है।
विशेष डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.7 किलो हेरोइन, 2 किलो गांजा, 404 किलो चूरा-पोस्त, 4865 नशीली गोलियां और 2490 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 378 जगहों पर छापे मारे। इस दौरान 65 एफआईआर दर्ज की गईं और 407 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।