{"_id":"66bbe3f54ef06ce19a01c056","slug":"240-lakh-cheated-on-the-pretext-of-work-permit-abroad-case-registered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-491819-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश में वर्क परमिट का झांसा देकर 2.40 लाख ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश में वर्क परमिट का झांसा देकर 2.40 लाख ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश में वर्क परमिट दिलवाने का झांसा देकर 2.40 रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-19 थाने में गोल्डन सर्विसेज इमिग्रेशन के अज्ञात संचालक सहित अन्य के खिलाफ ठगी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस को शिकायत में नदीम, मेहर, कमल और राजन ने बताया कि कुछ महीने पहले वे एससीओ नंबर-35, सेक्टर-21 में स्थित गोल्डन सर्विसेज इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर गए थे। यहां कंपनी के संचालकों ने उन्हें वर्क परमिट पर विदेश भेजने के लिए कहा था और बताया था कि वह उन्हें विदेश में नौकरी भी लगवा देंगे। इस पर वह उनकी बातों में आ गए और उन्हें दस्तावेजों साथ अलग-अलग किस्तों में करीब 2.40 लाख रुपये भी दे दिए। लेकिन बाद में कंपनी वालों ने उन्हें फर्जी वर्क परमिट दे दिए। हालांकि बाद में पता चला कि उन्हें जो परमिट दिए गए हैं, वह फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने कंपनी से पैसे वापस मांगे तो उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया गया और बाद में उनके फोन तक सुनने बंद कर दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी एक्ट-409, 420, 468, 470, 120/बी के तहत केस दर्ज किया है।