फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 lakh rupees were cheated from five people in the name of sending abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने नाम पर पांच लोगों से 24 लाख रुपये ठगे

Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
24 lakh rupees were cheated from five people in the name of sending abroad
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर पांच अलग-अलग मामलों में इमीग्रेशन फर्म की ओर से 23 लाख 83 हजार 665 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इनमें से चार मामले सेक्टर-3 पुलिस थाने में और एक सेक्टर-17 पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-37 निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-9सी स्थित आदित्य एडवाइज इमीग्रेशन कंसल्टेंट ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 311445 रुपये ठग लिए। दूसरे मामले में पटियाला निवासी अमरजीत सिंह ने शिकायत दी कि सेक्टर-9सी स्थित एवीएम ग्लोबल के अमनदीप, मानसी और अन्य ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख 25 हजार 100 रुपये की ठगी की है। तीसरे मामले में पंजाब के संगरूर जिला निवासी सरबजीत कौर ने शिकायत दी कि सेक्टर-8सी स्थित एक इमीग्रेशन फर्म के कमल कुमार भूमला ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख 400 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

अमृतसर के कोट खालसा निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि मनप्रीत सिंह और अन्य ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। इन सभी मामलों में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर संगरूर के नानकपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-17 की इमीग्रेशन फर्म संचालक कुलवीर सिंह और अन्य ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख 28 हजार 720 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed