{"_id":"5c5759d9bdec22281746f3ff","slug":"24-lakh-robbery-in-sonipat-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत की फैक्टरी में 24 लाख की डकैती, दीवार फांदकर घुसे 25 बदमाशों ने तीन घंटे की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत की फैक्टरी में 24 लाख की डकैती, दीवार फांदकर घुसे 25 बदमाशों ने तीन घंटे की लूटपाट
Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में डकैती के बाद सामान की जांच करता मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कंवाली स्थित बैटरी की प्लेट गलाने की फैक्टरी में घुसकर करीब 25 नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 23.91 लाख रुपये की डकैती डाली। बदमाश 22 लाख रुपये कीमत की लेड ईंट और करीब 1.91 लाख रुपये की नकदी ले गए। जाते समय फैक्टरी मालिक की कार भी ले गए। मालिक और लेबर को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने शराब पी रखी थी। वारदात के समय बदमाश फैक्टरी मालिक से बातचीत में करते रहे।
विज्ञापन
उन्होंने फैक्टरी मालिक से पूछा कि चौधरी साब इंश्योरेंस करा रक्खा के, फैक्टरी मालिक के इनकार करने पर बोले कि म्हारी तो लूटना मजबूरी है, पर तन्नै तो इंश्योरेंस कराना चाहिए था। बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने किसी तरह बंधन खोलकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फैक्टरी मालिक के बयान पर डकैती और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोनीपत की जैन बाग कॉलोनी निवासी सहदेव दून ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गांव टटेसर निवासी सुधीर व पंजाब खोड़ निवासी सुनील के साथ मिलकर गांव कंवाली में एसएस इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी चलाते हैं। उनकी फैक्टरी में पुरानी बैटरियों से प्लेट का स्क्रैप निकाल उसे गलाकर लेड तैयार किया जाता है। शनिवार रात वह कंपनी में मौजूद थे। फैक्टरी में मुंशी और दो मजदूर काम कर रहे थे। 14 अन्य मजदूर फैक्टरी परिसर में बने कमरों में सोए थे।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे 20-25 नकाबपोश फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने मुंशी और दो कर्मियों के साथ ही मालिक सहदेव को भी हथियारों के बल पर कब्जे में कर लिया। बाद में उनके हाथ बांधकर परिसर में सो रहे अन्य मजदूरों को लेकर मालिक के केबिन में आ गए। वहां सभी के हाथ बांधकर दीवार की तरफ चेहरा कर खड़ा कर दिया। बाद में सभी को केबिन से बाहर मजदूरों के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। बदमाश फैक्टरी से 325 लेड (मेटल) की प्लेट, जिसका वजन करीब 8125 किलो था के साथ 109 पुरानी बैटरियां, कई मोबाइल, एक डबल बैटरी का इनवर्टर व एक सिंगल बैटरी का इनवर्टर ले गए। इस सामान की कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।