{"_id":"c797eba92c5a06e233103bfc99fe6d33","slug":"24-7-mobile-app-launch-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 11 Jun 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को अब आपातस्थिति में परेशान नहीं होना पडे़गा। बल्कि मोबाइल फोन का एक बटन ही उनके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा। मोबाइल का बटन दबाते ही 15 सेकेंड में उनकी बात एवं लोकेशन तक पुलिस के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद चंद मिनटों में पुलिस उनकी सहायता में हाजिर हो जाएगी।
विज्ञापन
उनके जानकारों को भी उनकी स्थिति का पता चल जाएगा। यह सुविधा मिल रही है जिला पुलिस द्वारा स्मार्ट 24 गुणा 7 एप के शुरू करने से। मंगलवार को एप का शुभारंभ एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी ने किया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि 24 गुणा 7 एप एक अनूठी पहल है। जिससे मुश्किल में फंसे व्यक्ति को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। एप खास करके महिलाओं, लड़कियों, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद सहायक होगा।
विज्ञापन
इससे चोरी, पीछा किए जाने, दहेज संबंधी हिंसा, यौन प्रताड़ना एवं चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर आपात स्थितियों में सुरक्षा मिलेगी। इससे पुलिस के दस अहम मिनट बचेंगे। साथ ही पुलिस का प्रतिक्रिया समय घट जाएगा। एप को किसी भी एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।
उसके बाद आपका मोबाइल सीधा पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगा। मुश्किल समय में पैनिक बटन दबाते ही आपकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी। साथ ही एक मिनट में वीडियो एवं आडियो क्लिप भी कंट्रोल रूप में पहुंचेगी।
इतने में एक फोन कॉल उनके नंबर पर कंट्रोल रूम से आ जाएगी। जिससे सुरक्षा जरूरतमंद को सहायता दी जाएगी। एप से पुलिस, फायर विभाग व हेल्थ तीन श्रेणियों में सहायता मिल पाएगी। इस मौके पर एसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह, राजीव गोल्डी समेत पुलिस के कई अधिकारी हाजिर थे।
आम मोबाइल पर भी जाएगा मैसेज
स्मार्ट ग्रुप के डायरेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि इस एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मुश्किल समय में एक बार पैनिक वाला बटन दबाना होगा। फिर उनकी बात पुलिस तक पहुंच जाएगी। उनके जानकारों के मोबाइल पर भी मैसेज पहुंच जाएगा। अगर उनके पास सिंपल फोन है। तो उसमें टेक्स मैसेज पहुंच जाएगा।
ऐसे होगा एप डाउनलोड
एप 222.smart24 गुणा 7.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद यूजर को अपने बारे में बेसिक जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद यूजर के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इसमें कोड होगा। जिसे उन्हें अपने मोबाइल में भरना होगा। इसके बाद वे सीधे पुलिस के टच में हो जाएंगे।