{"_id":"6a95c371ba6eace9f40bc62b","slug":"237409-students-from-846-educational-institutions-participated-in-the-quiz-competition-chandigarh-news-c-24-1-fbd1020-99616-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 846 शैक्षणिक संस्थानो के 02 लाख 37 हजार 409 छात्रों ने लिया क्विज कंपीटिशन में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 846 शैक्षणिक संस्थानो के 02 लाख 37 हजार 409 छात्रों ने लिया क्विज कंपीटिशन में हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले रांउड की रोड सेफ्टी एंड अवेयरनेस क्विज कंपटीशन की परीक्षा हुई, परीक्षार्थियो में दिखा जबरदस्त उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रोड सेफ्टी एंड अवेयरनेस क्विज कंपटीशन के प्रथम चरण का आयोजन सोमवार को सफलतापूर्वक कराया गया। इसमें 846 सरकारी/प्राईवेट स्कूलों, कॉलेजो, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 02 लाख 37 हजार 409 छात्रों ने पहले राउंड की क्विज कंपटीशन की परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया था।
इस क्विज कंपीटिशन आयोजन के दौरान सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात और यातायात निरीक्षक/निरीक्षिकाओं ने अपने अपने क्षेत्राधिकार में बने प्राईवेट/सरकारी स्कूल, कालेज का दौरा किया। हर साल की तरह इस साल भी सभी 04 जोन सोहना, पटौदी, फरुखनगर और गुरुग्राम में इस क्विज कंपीटिशन के दौरान सरकारी/प्राईवेट स्कूल 818, आईटीआई सरकारी/प्राईवेट 07, पॉलिटेक्निक 01, कालेज सरकारी/प्राईवेट 15 सहित कुल 846 शैक्षणिक संस्थानों के करीब 2.37 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस क्विज कंपटीशन में भी चार तरह की कैटेगरी बनाई गई हैं। इसमें 3 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 कक्षाओं ओर कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग क्विज तैयार की गई है। इस क्विज कंपटीशन के माध्यम से सभी सरकारी/प्राईवेट स्कूलों/कॉलेजो में चारों कैटिगरी के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले छात्रों का चयन अलग से किया जा चुका है। सभी स्कूलों/ कॉलेजों के चारों कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों का इस दूसरे चरण में ब्लॉक लेवल पर कंपटीशन उपरोक्त दर्शाये गए समय व तिथि अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा सभी बच्चों/छात्रों में यातायात नियमों की जागरूकता लाने के लिए ही इस दूसरे चरण के क्विज कंपटीशन का आयोजन कराया जाएगा। जिसके माध्यम से बच्चों में यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाई जा सके और एक जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। इस प्रकार के नवीन जागरूकता क्विज कंपटीशन यातायात पुलिस के द्वारा भविष्य में भी चलाएं जाते रहेंगे।