फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2370 JBT did not get home districts

Chandigarh News: पद खाली होने के बावजूद 2370 जेबीटी को नहीं मिले गृह और पास के जिले

Wed, 25 Oct 2023 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
2370 JBT did not get home districts
पद खाली होने के बावजूद 2370 जेबीटी को नहीं मिले गृह और पास के जिले
विज्ञापन

-अध्यापक संगठनों ने जताई आपत्ति, विभाग पर लगाया नियमों की अनदेखी करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में लंबे समय के बाद शुरू हुए जेबीटी के तबादलों को लेकर अध्यापकों को आस जगी थी कि वह अपने गृह या फिर आसपास के जिलों में तैनात होंगे। लेकिन अध्यापकों का यह सपना पूरा नहीं हो सका। शिक्षा विभाग की अधूरी तैयारियों के चलते गृह जिलों और पास के जिलों में भी खाली पद होने के बावजूद 2370 जेबीटी को दूर दराज के जिलों में स्कूल मिले हैं। इस संबंध में अध्यापकों ने शिक्षा निदेशालय के पास भी इसको लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। विभाग द्वारा अंतर जिला तबादले और वर्ष 2017 में लगे जेबीटी शिक्षकों को स्थाई जिले देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लेकिन विभाग खुद सरकार के बनाए नियमों की अवहेलना कर रहा है। विभाग की प्रक्रिया की वजह से 2370 शिक्षकों को अपने गृह जिले या आस पास के जिलों में रिक्त पद होते हुए भी दूर दराज के जिलों में नियुक्तियां दी जा रही हैं, जिनमें विशेषकर दिव्यांग (पीएच) के साथ-साथ महिला शिक्षिकाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

उल्लेखनीय है की वर्ष 2012 की विज्ञापित भर्ती का परिणाम जारी करते समय मुख्य सचिव के 23 मई, 2014 के आदेशों के तहत ईएसएम (एक्स सर्विस मैन) व ओएसपी (आउट स्टैडिंग स्पोर्ट्स पर्सन) की वो सीटें जो इन कैटेगरी के उम्मीदवारों के उपलब्ध न होने पर बाकी बची पोस्टों का बैकलाग खत्म करते हुए इन श्रेणियों के पदों को उनकी सामान्य कैटेगरी जनरल, एससी, बीसी ए व बीसी बी के उम्मीदवारों से भरी गई थी। जैसा की इस भर्ती के परिणाम के साथ ही स्पष्ट किया गया था। अध्यापकों की मांग कि जब पदों के विरोध में चयन किया गया है, पद मौजूद हैं तो इन पदों पर तैनाती की जाए।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले आवंटन के बाद जिलावार खाली पदों का ब्यौरा
बाक्स
ईएसएम के खाली पद
जिला जनरल एससी बीसी-ए बीसी-बी
अंबाला 27 8 8 9
भिवानी 0 1 3 2
चरखीदादरी 0 0 0 0
फरीदाबाद 81 23 23 34
फतेहाबाद 94 31 32 48
गुरुग्राम 41 16 15 0
हिसार 0 1 0 3
झज्जर 0 18 14 7
जींद 0 4 5 8
कैथल 36 12 12 19
करनाल 91 28 26 42
कुरुक्षेत्र 26 8 7 13


ओएसपी के खाली पद
जनरल एससी बीसीए बीसीबी
4 3 2 2
0 2 0 1
0 1 0 0
11 12 12 12
7 15 14 16
7 8 8 7
0 1 0 0
6 9 9 9
0 2 1 1
3 6 3 3
11 14 14 14
3 4 2 0

पीएच के खाली पद
लोकोमीटर लो विजन डीफ-डंब
0 14 4
0 3 3
0 0 1
15 30 0
0 24 15
0 7 0
0 3 2
0 5 12
0 8 4
0 23 7
0 15 13
0 15 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed