फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   232 old bomb shells found in Ambala district of Haryana

हरियाणा में 232 बम शैल मिले: बेगना नदी किनारे जंगल में मिला जखीरा, इलाके में हड़कंप, बम निरोधक टीम ने जांच की

Sat, 26 Feb 2022 12:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बरामद बमों को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि जंगल में बमों का जखीरा कहां से आया। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
232 old bomb shells found in Ambala district of Haryana
हरियाणा में मिले बम शैल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला जिल के गांव मंगलोर के साथ लगती बेगना नदी किनारे जंगल में लगभग 232 पुराने बम शैल का जखीरा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शहजादपुर राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों व बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग के रखवाले हरकिरत ने शुक्रवार को जंगल में पड़े प्लास्टिक के कट्टों से ढके मोटे-मोटे लोहे के पुराने टुकड़ों को देखा, जिसकी सूचना उसने अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उन्हें बम होने का संदेह हुआ। इस पर थाना प्रभारी शहजादपुर राजेश कुमार ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच करने पर प्रथमदृष्टया यह पुराने जंग लगे हुए बम शैल बताए जा रहे हैं। यह प्लास्टिक के पुराने थैलों के नीचे रखे थे, जिनमें से कुछ बाहर निकल गए थे। बम निरोधक दस्ते ने सावधानी से सभी बम शैल को बाहर निकाला, जिसके बाद इसकी गिनती की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें आज दोपहर बाद वन विभाग के गार्ड से सूचना मिली थी। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बम की आशंका होने पर उच्चाधिकारियों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed