फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 year old youth and woman committed suicide in Sirsa

हरियाणा: घरवालों ने कमरे में झांककर देखा तो उड़ गए होश, युवक और महिला फंदे पर लटके मिले

Thu, 20 Aug 2020 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला (सिरसा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
23 year old youth and woman committed suicide in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर।

गांव गोदिकां में मंगलवार रात को घर के कमरे में 23 वर्षीय युवक और 43 वर्षीया महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गोरीवाला चौकी पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपनी जिंदगी से तंग आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि संदीप कुमार महिला के साथ सहमति संबंध में लगभग एक माह से गोदिकां में रह रहा था। महिला चार बच्चों की मां थी। मृतक संदीप राजमिस्त्री का कार्य करता था, दोनों घर पर ही रहते थे। दोनों में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नजर नहीं आता था। मंगलवार शाम अपने काम के बाद घर लौटा तो मां से संदीप के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दोनों अपने कमरे में आराम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बाद में मां ने जब संदीप को आवाज लगाई तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इस बारे में उसने परिवार के अन्य सदस्यों से कहा। परिजनों ने काफी आवाजें लगाईं परंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया न सुन उन्होंने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा तो दोनों के पैर लटकते हुए नजर आए। उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनिवाल, एसएचओ राजकुमार, सीआईए गोरीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ा और गाडर से लटक रहे दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। गोरीवाला चौकी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि गांव गोदिकां निवासी संदीप और पंजाब के गांव महराना की निवासी महिला लगभग एक माह से सहमति संबंध में रह रहे थे। वहीं मृतक के पिता राजा राम के बयान के आधार पर 174 की इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed