फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 Students and five teachers tested positive for Covid-19 in Kaithal of Haryana

स्कूल में कोरोना की दस्तक : हरियाणा के कैथल में 23 छात्र और पांच अध्यापकों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Sun, 07 Mar 2021 03:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Mar 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
23 Students and five teachers tested positive for Covid-19 in Kaithal of Haryana
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा के कैथल जिले में एक स्कूल में 23 छात्र और पांच अध्यापकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला गांव खरकां का है। यहां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 23 छात्र और पांच अध्यापक संक्रमित मिले हैं। इन पांच अध्यापकों में चार महिला और एक पुरुष अध्यापक शामिल है। 

विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कक्कड़ ने बताया कि खंड सीवन के तहत आने वाले गांव खरकां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 881 छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। कुछ दिन पहले एक अध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद स्कूल के सभी अध्यापकों की जांच करवाई गई। इनमें से चार महिला अध्यापक और एक पुरुष अध्यापक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों की कोरोना जांच करवाई गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


155 छात्रों के नमूनों की जांच की गई तो 23 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं 162 छात्रों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग अन्य बच्चों के नमूने भी लेगा। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार गांव खरकां के स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इसके पश्चात स्कूल को सैनिटाइज करने के उपरांत ही खोला जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करनाल के कुंजपुरा के सैनिक स्कूल के हॉस्टल में 55 छात्रों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed