पंजाब: विधानसभा सत्र से पहले कोरोना की चपेट में माननीय, अब तक 23 विधायक मिले पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त को बुलाए गए एक दिवसीय सत्र को लेकर विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य के तीन कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल 23 विधायक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस परिस्थिति में सदन के सदस्यों का पांचवां हिस्सा कोरोना के कारण सत्र से गैरहाजिर रहेगा। इसके साथ ही पूरे विपक्ष के सदन से बाहर रहने का सांविधानिक संकट पैदा होने का खतरा भी बढ़ गया है।
117 सदस्यीय विधानसभा में बुधवार को तीन मंत्रियों समेत कांग्रेस के 14 विधायक, अकाली दल के 6 विधायक और आम आदमी पार्टी के 3 विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने घरों में आइसोलेट हो गए हैं। सबसे बड़ी समस्या अकाली दल और आम आदमी पार्टी की है। इनके कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायकों ने हाल ही में विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लिया था, जिसमें सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति की रूपरेखा तैयार की गई थी।
अब समस्या यह है कि विधायक दल की बैठक में मौजूद बाकी विधायकों को भी स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार कम से कम एक सप्ताह के लिए एकांतवास में रहना होगा। उनका एकांतवास अगर तुरंत प्रभाव से लागू होता है तो 28 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान दोनों ही विपक्षी दलों के सदस्य सदन में दिखाई नहीं देंगे।
सत्ता पक्ष के लिए राहत
राजनीतिक दृष्टि से यह स्थिति सत्ता पक्ष को राहत देती दिखाई दे रही है। इस बार विपक्ष जहरीली शराब, शराब की तस्करी, नकली बीज, कोविड के कारण सूबे में बढ़ रही मौतों जैसे अहम मुद्दों पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। ऐसे में सत्ता पक्ष केवल अपने कुछ अध्यादेशों पर सदन की मुहर लगाने और विधानसभा सत्र बुलाने की संवैधानिक शर्त पूरा करने की औपचारिकता निभाना चाह रहा है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए विधायकों के नाम
कांग्रेस
कैबिनेट मंत्री- गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुंदर श्याम अरोड़ा।
डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी
विधायक- हरदयाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, डा. धर्मवीर अग्निहोत्री, अमित विज, हरजोत कमल, अमरीक सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह धालीवाल, परगट सिंह, संजीव तलवार, नाजर सिंह मनशाहिया।
अकाली दल
मनप्रीत सिंह अयाली, एनके शर्मा, रोजी बरकंडी, गुरप्रताप सिंह वढाला, लखबीर सिंह लोधीनंगल, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा।
आम आदमी पार्टी
मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंढोरी, प्रिंसिपल बुधराम।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.