{"_id":"608b1e9c8ebc3e8dc257840e","slug":"23-killed-by-corona-in-tricity-2241-infected-chandigarh-news-pkl4119108193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से 23 की मौत, 2241 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से 23 की मौत, 2241 संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को कोरोना से 23 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2241 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 801, मोहाली के 888 और पंचकूला के 552 मरीज शामिल हैं। मृतकों में मोहाली के 12, चंडीगढ़ के 11 और पंचकूला के 6 लोग शामिल थे।
शहर में बढ़ते मरीजों की संख्या के साथ मृत्यु दर का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। तमाम प्रयास के बावजूद संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3821 लोगों की कोरोना जांच की, जिनमें से 801 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 68 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 6652 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, एकांतवास में रखे गए 447 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर वीरवार को छुट्टी दे दी गई। 8 मृतकों में 5 संक्रमित 60 साल से कम और 3 मरीज 60 साल के ऊपर के थे।
यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज
मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 45 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा सेक्टर 7 से 14 , सेक्टर 14 से 12, सेक्टर 15 से 25, सेक्टर 19 से 19 , सेक्टर 20 से 23, सेक्टर 22 से 14, सेक्टर 23 से 15, सेक्टर 25 से 22, सेक्टर 26 से 16, सेक्टर 28 से 15, सेक्टर 32 से 26 , सेक्टर 35 से 17 , सेक्टर 35 से 15, सेक्टर 37 से 21, सेक्टर 38 से 18, सेक्टर 40 से 17, सेक्टर 41 से 24, सेक्टर 45 से 24, सेक्टर 46 से 18, सेक्टर 47 से 14, सेक्टर 49 से 17, धनास से 23, मौलीजागरां से 27 व रामदरबार से 14 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
मौलीजागरां निवासी 50 वर्षीय महिला, मलोया निवासी 45 साल की महिला और धनास निवासी 51 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। बुडै़ल निवासी 60 साल के वृद्ध, सेक्टर-23 निवासी 59 साल के पुरुष और सेक्टर-40 निवासी 52 साल की महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर-20 निवासी 83 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-45 निवासी 66 साल के वृद्ध की मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ किसी न किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे थे।
मोहाली में आठ ने तोड़ा दम
मोहाली। जिले में वीरवार को 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 888 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब तक मृतकों की संख्या 587 हो गई है। मोहाली शहर, ढकोली और खरड़ शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को संक्रमित 888 केसों में से 697 मरीज अकेले मोहाली शहर, खरड़ और ढकोली से संबंधित हैं। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक 774 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। वहीं, कोरोना मरीजों की कुल संख्या 45713 हो गई है। इनमें से 36263 ठीक हो चुके हैं और अभी केस 8863 सक्रिय हैैं।
श्मशान घाट में संस्कार के लिए इंतजार
जिले के श्मशानघाट में लोगों को अपने परिजनों के संस्कार के लिए एक से दो दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोग तो चंडीगढ़ या अन्य इलाकों में जाकर संस्कार कर रहे हैं। हालांकि, नगर निगम की तरफ से कोरोना गाइडलाइन के तहत संस्कार के लिए पूरा इंतजाम किया गया है, लेकिन संस्कार के साथ कुछ क्रिया कर्म होते हैं, जिसकी वजह से भी देरी हो रही है।
पंचकूला में सात की गई जान
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना से 7 की मौत हो गई, जबकि 552 नए संक्रमित सामने आए हैं। 552 केसों में से 407 कोरोना संक्रमित पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 86.70 आ गया है।
कोरोना संक्रमण से रैली के एक 43 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। वहीं पिंजौर के एक 31 वर्षीय पुरुष ने भी संक्रमण से दम तोड़ दिया। सेक्टर-27 निवासी 69 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-12 निवासी एक 89 वर्षीय वृद्ध की मौत भी संक्रमण से हो गई। चरनिया की रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 निवासी एक 74 वर्षीय महिला ने भी संक्रमण से दम तोड़ दिया। इसके अलावा मनकपुर निवासी 62 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है।