फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 deaths and 1512 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula

ट्राइसिटी में महामारी: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में कोरोना ने ली 23 की जान, 1512 नए संक्रमित मिले

Wed, 19 May 2021 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 01:39 AM IST
सार

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। मंगलवार को शहर में 526 नए पॉजिटिव मिले हैं। खास बात यह रही कि 867 लोगों ने कोरोना को मात दिया है। 

विज्ञापन
23 deaths and 1512 new covid-19 cases reports in Chandigarh Mohali and Panchkula
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में मंगलवार को कोरोना से 23 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 1512 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से 6 चंडीगढ़, 15 मोहाली और 2 पंचकूला के रहने वाले थे। वहीं, नए मरीजों में 526 चंडीगढ़, 716 मोहाली और 270 पंचकूला के हैं। शहर में 867 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं, 526 संक्रमितों में 221 महिलाएं और 305 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2836 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 181 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


शहर में सक्रिय केसों की संख्या 7035 है, जबकि अब तक 647 मरीजों की जान जा चुकी है। मनीमाजरा से 37, मौलीजागरां से 16, राम दरबार से 12, धनास से 23, सेक्टर 56 से 18, सेक्टर-8 से 10, सेक्टर-15 से 20, सेक्टर-20 व 21 से 13-13, सेक्टर-25 से 16, सेक्टर-26 से 10, सेक्टर-29 से 20, सेक्टर-30 से 13, सेक्टर 40 से 17, सेक्टर 41 से 15, सेक्टर 45 से 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


ये हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग
सेक्टर-45 निवासी 61 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी रोग व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। सेक्टर-48 निवासी 69 साल के वृद्धा की पंचकूला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह ग्रस्त थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-41 निवासी 63 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। हल्लोमाजरा निवासी 62 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। राम दरबार निवासी 52 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह अस्थमा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थी। रामदरबार निवासी 62 साल के वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी।

मोहाली में 994 मरीज हुए स्वस्थ
मोहाली में मंगलवार को कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 716 नए संक्रमित मिले, जबकि 994 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। मंगलवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 15 लोगों में ज्यादातर कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। 

संक्रमित होने वालों में डेराबस्सी से 79, ढकोली से 154, लालड़ू से तीन, बूथगढ़ से 25, घडुआं से 51, खरड़ से 93, कुराली से 15, बनूड़ से 15, मोहाली से 278 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62206 हो गई है। इनमें से 53054 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8366 मरीज सक्रिय हैं और 786 लोगों की जान जा चुकी है। 

पंचकूला में 270 नए संक्रमित मिले
पंचकूला में कोरोना से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 270 नए संक्रमित मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 90.66 फीसदी तक पहुंच चुका है। सक्रिय मामले 2324 है। कोरोना से सेक्टर-12 ए निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति और अंबाला निवासी एक 70 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। एक हफ्ते में दम तोड़ने वालों की संख्या 43 पहुंच गई है। जिले में संक्रमण से अभी तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed