फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2279 new corona cases in Haryana, 25 deaths, recovery rate below 90%

हरियाणा में कोरोना के 2279 नए मामले, 25 की मौत, रिकवरी रेट 90 फीसदी से नीचे 

Mon, 23 Nov 2020 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
2279 new corona cases in Haryana, 25 deaths, recovery rate below 90%
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

हरियाणा में रविवार को कोरोना के 2279 नए मामले आए, जबकि 25 संक्रमितों की मौत हुई। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 90 फीसदी से नीचे चल रहा है। डेढ़ सप्ताह पहले यह नब्बे प्रतिशत से ऊपर था। रविवार को कोरोना के 2235 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन अनुसार रोहतक, हिसार, गुरुग्राम में रविवार को सबसे अधिक 4-4 मौत हुईं, जबकि भिवानी में तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 2-2 मरीजों की मृत्यु हुई। जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र व सिरसा में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे अधिक 649 व फरीदाबाद में 598 नए मामले सामने आए। हिसार में 160 व सोनीपत में 128 नए केस मिले। अंबाला 56, करनाल 61, पानीपत 54, रोहतक 66, रेवाड़ी में 25, पंचकूला में 75, कुरुक्षेत्र 48, यमुनानगर 16, सिरसा 47, महेंद्रग? 20, भिवानी 63, झज्जर 54, पलवल 19, फतेहाबाद 52, कैथल 18, जींद 19, नूंह 28 व चरखी दादरी में 23 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति दस लाख 125250 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 89.63 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2188 लोगों की मौत हो चुकी है। 20344 सक्रिय मामले पूरे प्रदेश में अभी हैं। 4688 लोगों के टेस्ट की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 237065 लोगों को संदिग्ध होने पर निगरानी में रखा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed