फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old man died in road accident in Abohar of Punjab

पंजाब: अबोहर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 20 अप्रैल को थी शादी, फिरोजपुर में चिट्टे ने ली व्यक्ति की जान

Mon, 11 Apr 2022 05:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर/फिरोजपुर/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

महेश ने बताया कि इसी 20 अप्रैल को कुलदीप की बारात मौड़ मंड़ी जानी थी जबकि 19 अप्रैल को उनकी छोटी बहन लता की बारात फरीदकोट से आनी थी।

विज्ञापन
22 year old man died in road accident in Abohar of Punjab
कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार रात को अबोहर की महात्मा बुद्ध कालोनी निवासी एक युवक की मौत हो गई। परिवार में चल रहीं भाई-बहन की शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। मृतक छह बहनों का भाई था। इधर, मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महात्मा बुद्ध कालोनी निवासी करीब 22 वर्षीय कुलदीप के बड़े भाई महेश ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 10 बजे कुलदीप शहर से कोई सामान लेने निकला था। इस दौरान महाराणा प्रताप मार्केट के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही थाना नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


महेश ने बताया कि इसी 20 अप्रैल को कुलदीप की बारात मौड़ मंड़ी जानी थी जबकि 19 अप्रैल को उनकी छोटी बहन लता की बारात फरीदकोट से आनी थी। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर: चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत
फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव जैमल वाला में चिट्टे का टीका लगाने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश से रविवार को ही अपने घर लौटा था, कंबाइन मशीन लेकर गेहूं काटने मध्य प्रदेश गया था। छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। 

मध्य प्रदेश गेहूं की कटाई करने गया था। रविवार को ही अपने घर लौटा। गुरप्रीत अपने कमरे में जाकर सो गया था। देर शाम तक नहीं उठा तो उसके कमरे में जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी है। उसने नशे का टीका लगाया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि गांव जैमल वाला में सरेआम नशा बिक रहा है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही।

बठिंडा: नशे की ओवरडोज से मौत का संदेह, शव के पास टीका मिला
बठिंडा के हंस नगर में एक युवक खेत के अंदर बेहोशी मिला। मौके पर पहुंची सहारा जनसेवा संस्था की टीम ने बेहोशी की हालत में 22 वर्षीय युवक खवाइश को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि हंस नगर के समीप खेत में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है।

सूचना के बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे तो युवक के पास से टीका भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि संदेह जताया जा रहा कि उक्त युवक की मौत ओवरडोज से हुई होगी। संस्था सदस्य ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed