फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Deaths and 5398 new covid-19 cases in Haryana

हरियाणा में कोरोना बेकाबू : 5398 पॉजिटिव मिले, 22 की मौत, पुलिस को मिला सख्ती बरतने का आदेश

Thu, 15 Apr 2021 10:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Apr 2021 10:18 AM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हमने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, बेड, दवाइयों और स्टाफ की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। महामारी अधिनियम के तहत प्रशासन को कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन
22 Deaths and 5398 new covid-19 cases in Haryana
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस को सख्ती बरतने को कहा है। उन्होंने डीजीपी मनोज यादव को सरकार के आदेश का पालन करवाने का निर्देश दिया है। विज ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और चौराहों पर मास्क की सघन जांच करें। इसके अलावा पुलिस सामाजिक समारोह में भी देखेगी कि आवश्यकता से अधिक लोग न इकट्ठे हों। जितने लोगों को अनुमति दी गई है, समारोह में उतने ही लोग शामिल हों।

विज्ञापन


विज ने कहा कि हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हमने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, बेड, दवाइयों और स्टाफ की उचित व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। महामारी अधिनियम के तहत प्रशासन को कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करने का आदेश भी दिया है। अधिकारियों को भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी हाल में लॉकडाउन नहीं लगने देंगे। सरकार चाहती है कि जिंदगी भी चलती रहे और जिंदगी बची भी रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- उच्च रक्तचाप और कोरोना के बीच है लिंक? घर से निकलने से पहले पढ़ लें विशेषज्ञों की ये सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू हुआ संक्रमण, एक दिन में 5398 केस, 18 की मौत
बुधवार को कोरोना के 5398 मामले सामने आए, जबकि एक ही दिन में अलग-अलग जिलों में 22 मरीजों की मौत हो गई। गुरुग्राम में सबसे अधिक 1115 केस मिले हैं, जबकि आठ ऐसे जिले हैं, जहां पर 200 से अधिक और 838 के बीच नए संक्रमण के मामले मिले हैं। फरीदाबाद में 838, सोनीपत 387, हिसार 261, अंबाला 202, करनाल 359, पंचकूला 276, यमुनानगर 219, जींद में रिकार्ड 378 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार, पानीपत में 188, रोहतक 184, कुरुक्षेत्र 156, सिरसा 170, भिवानी 110, झज्जर 160 व फतेहाबाद में 165 मरीज मिले हैं।

पहली बार प्रदेश में रिकवरी दर घटकर 90.68 प्रतिशत और संक्रमण दर बढ़कर 4.95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुधवार को करनाल में तीन, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला में दो-दो और भिवानी, सिरसा, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक एक मरीज की मौत हुई है। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 361 पहुंच गई है। 301 मरीजों को ऑक्सीजन और 60 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि एक्टिव केसों का आंकड़ा 27421 पर पहुंच गया है।

सीडीएलयू की शैक्षणिक गतिविधियां बंद
सिरसा जिले में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सीडीएलयू में शैक्षणिक गतिविधियां 19 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं। भिवानी में 13 विद्यार्थी, चार शिक्षक, भाजपा नेता, ईएसआई अस्पताल की चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चरखी दादरी में एक छात्रा समेत 29 संक्रमित मिले हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना बरपा रहा कहर : बच्चे और युवा रहें बेहद सावधान...अगर की लापरवाही तो गंवानी पड़ सकती जान

चार दिनों में 637327 को लगा टीका
‘टीका उत्सव’ के तहत प्रदेश में 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के दिन तक चार दिनों में राज्य में 6,37,327 लोगों को टीके की खुराक दी गई है। टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हेल्थकेयर वर्कर्स के अथक प्रयासों बधाई दी है। 

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि 12 अप्रैल को 1,79,570 खुराक, 13 अप्रैल को 1,68,828 खुराक और 14 अप्रैल को समापन के दिन 1,75,012 वैक्सीन की खुराक दी गई। बुधवार को 39543 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 138637 को पहली और 36375 को दूसरी डोज का इंजेक्शन लगाया है। अब तक प्रदेश में 2991855 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed