फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Ayush Yoga inspectors will be recruited

Chandigarh News: हरियाणा में 22 आयुष योग निरीक्षकों की जल्द होगी भर्ती

Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
22 Ayush Yoga inspectors will be recruited
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार जल्द ही 22 आयुष योग निरीक्षक व कोचों की भर्ती करेगी। यह भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि आयुष योग निरीक्षकों/कोचों के पदों को मंजूरी मिल चुकी है और इनकी नियुक्ति के नियमों को आयुष विभाग द्वारा हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भी भिजवा दिया गया है, मगर जनहित को ध्यान को रखते हुए इन पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती की जाएगी ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज ने बताया कि हरियाणा में तीन आयुर्वेदिक अस्पताल, एक यूनानी अस्पताल, छह आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, छह पंचकर्मा केंद्रों, 515 आयुर्वेदिक, 19 यूनानी, 26 होम्योपैथिक औषधालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 21 जिला अस्पतालों, 98 सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों और 109 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष ओपीडी की सुविधा प्रदान की जा रही है। आयुष का बजट 2014-15 में 126.12 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2023-24 में 448.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसी प्रकार, राज्य में आयुष की ओपीडी साल 2014-15 में 31.89 लाख थी, जो अब बढ़कर 61.86 लाख हो गई है। जिसमें 93.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed