{"_id":"5b2ea7834f1c1bb16e8b9827","slug":"22-000-students-applied-for-centralized-admission-in-11-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 कालेजों में सेंट्रलाइज एडमिशन में 22 हजार छात्रों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 कालेजों में सेंट्रलाइज एडमिशन में 22 हजार छात्रों ने किया आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 11 कालेजों में दाखिले के लिए 22 हजार सेंट्रलाइज एडमिशन और 25 हजार नॉन सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ने शनिवार को अप्लाई किया। अंतिम दिन आवेदन रात 12 बजे तक हुआ। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे तक यह आवेदन हो चुके थे। इस बार प्राइवेट और सरकारी कालेजों में 23500 सीटों पर दाखिला मिलेगा। सेंट्रलाइज एडमिशन के अंदर बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए सहित अन्य अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए लोगों ने अप्लाई किया है।
यह है कालेजों में एडमिशन का शेड्यूल
25 जून प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 27 जून तक मेरिट में त्रुटि को लेकर ऑब्जेक्शन किया जा सकता है। 29 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 7 जुलाई को कॉलेज अलॉटमेंट सहित फाइनल लिस्ट जारी होगी। 9 जुलाई से सभी कॉलेजों में काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
70 रुपये में किया आवेदन
शहर के सरकारी कालेजों के लिए तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। इस बार कालेज में ऑनलाइन आवेदन के लिए 70 रुपये लोगाें को खर्च करने पड़े। प्राइवेट कॉलेज प्रति प्रॉस्पेक्ट्स 500 से 750 रुपये तक चार्ज करते थे।
विज्ञापन
इस बार विदेशी स्टूडेंट्स की बढ़ेगी संख्या
चंडीगढ़ में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की डिग्री के लिए लेह लद्दाख, नेपाल, मणिपुर और विदेश से भी काफी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं। इस बार ऑनलाइन सुविधा के कारण विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। सबसे अधिक विदेशी स्टूडेंट्स जीसीजी-11, जीजीसीजी-11, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में दाखिला लेते हैं। इस बारे में चंडीगढ़ कालेजेस के डायरेक्टर रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि आवेदन रात 12 तक होगा। इसलिए यह आंकड़ा हम रविवार को जारी करेंगे।