{"_id":"624218c594ba8021b9730071","slug":"215-challans-on-the-first-day-for-breaking-traffic-rules-chandigarh-news-pkl445974240","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर पहले दिन 215 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने पर पहले दिन 215 के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के उद्घाटन के साथ ही शहर में लगे 2100 से अधिक कैमरों से नियम तोड़ने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को पहले दिन 215 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 200 वाहनों के तेजरफ्तार और 15 वाहनों के लालबत्ती पर नियम तोड़ने के चालान किए गए। धीरे-धीरे इस व्यवस्था को यातायात विभाग तेज करेगा।
रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बने आईसीसीसी का उद्घाटन किया था। पुलिस ने बताया कि सेंटर में 15 अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम 24 घंटे कैमरों से पूरे शहर की निगरानी करेगी। इसके लिए पूरे शहर में 2189 कैमरे लगाए गए हैं। सेंटर में बनी 60 फुट की वॉल स्क्रीन पर इन कैमरों से पूरे शहर पर आसानी से नजर रखी जा रही है।
एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि ट्रायल के दौरान भी कैमरों से अपराधियों को पकड़ने में भी काफी मदद मिली थी। वहीं सड़क हादसों के मामलों को सुलझाने में भी काफी मदद मिली। कैमरों की मदद से पुलिस को आरोपियों तक आसानी से पहुंच पा रही है। उन्होंने बताया कि रात के समय हुई वारदातों को भी काफी आसानी से इन कैमरों के माध्यम से सुलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) भी अब लाइव हो गया है। सिस्टम अपने कैमरों की मदद से
विभिन्न जंक्शनों पर नजर रखेगा। अब शहर में तेजरफ्तार वाहन चलाने, लालबत्ती पर नियम तोड़ने, बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते मिलने पर ऑनलाइन चालान होगा। आईटीएमएस को चंडीगढ़ ट्रैफिक के ई-चालान सॉफ्टवेयर के साथ भी जोड़ा गया है।
आईसीसीसी में 13 यातायात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
पुलिस विभाग ने सोमवार को यातायात पुलिस के 13 कर्मचारियों का तबादला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कर दिया है। इनमें सेक्टर-36 थाने से महिला सिपाही प्रीति, पुलिस मुख्यालय की एचएसी शाखा से निक्की कुमारी, पुलिस लाइन से कुमारी आशा, पुलिस मुख्यालय की एमटीएमसी से रेखा गोथवाल, इंडस्ट्रियल एरिया थाने से रीना, सेक्टर-17 थाने से सीनियर सिपाही कोमल, पीसीआर से महिला सिपाही आरती, पुलिस लाइन से सुषमा, सीआईडी से सीनियर सिपाही जय भगवान, पीसीआर से श्रीपाल, सेक्टर 17 थाने से सीनियर सिपाही विकास, साइबर सेल से हवलदार विकास कुमार और पुलिस लाइन से सीनियर सिपाही सतबीर सिंह शामिल हैं।