फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 year old Married woman murdered in Ludhiana

लुधियाना: पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर हत्या को दिया आत्महत्या का रूप

Fri, 03 Jul 2020 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 06:40 PM IST
सार

  • पति, सास, ननद और कुंवारे जेठ पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
  • मृतका की मां के बयान पर केस दर्जकर पुलिस ने पति को दबोचा

विज्ञापन
21 year old Married woman murdered in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मुल्लापुर की 21 वर्षीय गर्भवती अमनप्रीत कौर को उसके पति बजरंग बांसल ने अपने परिवार के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए चीखने-चिल्लाने का ड्रामा कर बचने की कोशिश की।

विज्ञापन


थाना मुल्लापुर दाखा की पुलिस ने मृतका की मां बलविंदर कौर के बयान पर पति बजरंग बांसल, शीला देवी, ननद पूनम गर्ग, मोनिका जैन एवं दोनों कुंवारे जेठ प्रदीप बांसल व संदीप बांसल के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बयान में बलविंदर कौर ने कहा कि अमनप्रीत की 29 मार्च 2020 को बजरंग बांसल से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पूरा ससुराल उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने लगा।

बैंक कालोनी मुल्लापुर का रहने वाला दामाद बजरंग बांसल 28 जून को बेटी के साथ हमारे घर लिंक रोड मुल्लापुर गांव में रहने आ गया। 30 जून को बजरंग ने लुधियाना के देशवाल गांव स्थित ऑडियो वाटर प्लांट में किराए का फ्लैट ले लिया और दोनों वहां रहने चले गए।

गुरुवार देर रात बजरंग ने अपने परिवार के साथ मिलकर अमनप्रीत की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या में बदलने की नाकाम कोशिश की। बलविंदर कौर ने बताया गुरुवार रात 10:00 बजे अमनप्रीत ने उन्हें फोन पर झगड़े के बारे में बताया तो बजरंग उसका मोबाइल फोन तोड़ डाला।

शुक्रवार तड़के दाखा पुलिस का फोन आया कि अमनप्रीत मर चुकी है। जांच अधिकारी थानेदार हरदीप सिंह ने बताया कि बजरंग ने ही उन्हें फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह मौके पर पहुंचे तो अमरप्रीत का शव बेड पर पड़ा था और गले में निशान थे। 

उधर, सिविल अस्पताल सुधार में परिजनों से दोपहर 4:00 बजे पोस्टमार्टम न होने की बात कही, क्योंकि अमनप्रीत कौर गर्भवती थी, इसलिए उसका पोस्टमार्टम माहिरों की देखरेख में होने का हवाला देकर उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना जाने को कहां गया। परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एंबुलेंस का इंतजाम भी नहीं करके दिया गया निजी गाड़ी में अमनप्रीत कौर का शव लुधियाना सिविल अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed