फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20.5 lakhs cheated in the name of job abroad

Chandigarh News: विदेश में नौकरी के नाम पर साढ़े 20 लाख ठगे

Tue, 22 Jul 2025 10:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
20.5 lakhs cheated in the name of job abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.64 लाख रुपये की ठगी के मामले में महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी रिषभ भोला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

तरनतारन जिले के गांव मराना निवासी धर्मेंद्रपाल सिंह की शिकायत पर थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने हरियाणा के अम्बाला स्थित प्रेमपुर निवासी गौरव शर्मा, अजनाला की गुरु अमरदास एवेन्यू निवासी आस्था अरोड़ा, गुरदासपुर के घुमान थाने के अधीन पड़ते गांव पंडोरी निवासी विकाश शर्मा, कमल कुमार व मनप्रीत कौर को नामजद किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी रंजीत एवेन्यू के डी ब्लाक स्थित एससीओ 110-111 में इमिग्रेशन ऑफिस चलाते हैं। आरोपियों के साथ कुछ साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने बताया था कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इससे पहले वह कई लोगों को विदेश में अच्छी नौकरियां भी दिला चुके हैं। धर्मेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह उन्हें भी विदेश में अच्छी नौकरी दिलाकर उसकी जिंदगी बदल देंगे। आरोपियों ने कनाडा भेजने के नाम पर उससे 20.64 लाख रुपये वसूल कर लिए। वीजा लगवाने के लिए उनका पासपोर्ट भी ले लिया गया। काफी दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed