पंजाब: 2000 लोग हिरासत में, डीजीपी बोले- ड्रोन से हो रही निगरानी, तब्लीगी से लौटे 168 जमाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में 113 जमातियों को उनके पते के आधार पर ढूंढ लिया गया है। बाकी जमातियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इनमें से 40 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से मोहाली के दो और मानसा के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकी 35 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को कहा था कि पंजाब से लगभग 200 लोग तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने के लिए आते जाते रहे हैं। इनके अलावा कई बाहरी राज्यों के लोग भी पंजाब में जमात से जुड़े कार्यक्रमों के लिए आए हैं। राज्य पुलिस इन सब की तलाश कर रही है। डीजीपी का दावा था कि 200 में से 73 लोगों की पहचान कर ली गई है।
21 ओपन जेलों में 2000 लोगों को रखा हिरासत में
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कुल 62 इकाइयों पर छापे मारे गए और इनमें से 23 इकाइयों को कालाबाजारी और जमाखोरी का दोषी पाया गया। इनमें गुरदासपुर में 10, पठानकोट में 4, कपूरथला में 4 और जालंधर की 5 इकाइयां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा फिरोजपुर में पांच अन्य चालान भी किए गए और जुर्माना किया गया। शुक्रवार शाम तक कर्फ्यू के उल्लंघन के मामलों में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं और उल्लंघन करने वाले 20 वाहन जब्त किए गए है।
डीजीपी ने आगे बताया कि 48 घंटे में, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 900 के करीब एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 1250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और 800 वाहनों को जब्त किया गया है। जालंधर शहर में सबसे ज्यादा 119 एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद अमृतसर शहर में 93 एफआईआर दर्ज की गईं। डीजीपी ने बताया कि सूबे में बनाई गई 21 ओपन जेलों में 2000 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सूबे में कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद से अब तक उल्लंघन करने वाले 2592 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए और कुल 1784 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
उधर, लुधियाना के पुलिस आयुक्त अश्वनी कपूर ने कहा कि लोगों ने लॉकडाउन उल्लघंन को आद बना ली है। आज (3 अप्रैल) हमने 1100 लोगों को हिरासत में लिया है। हम एक बार के अपराधियों को चेतावनी और व्यक्तिगत बांड भरने के बाद छोड़ देते हैं। लेकिन दोबारा अपराध करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हैं।
People have made it a habit to violate lockdown. Today we have detained 1100 people. We leave 1st time offenders with warning&after filling personal bond, but register a case against 2nd time offenders: Ashwani Kapoor, Ludhiana Deputy Commissioner of Police #Punjab #COVID19 pic.twitter.com/6odgWfSl4V
— ANI (@ANI) April 3, 2020
पंजाब के 10 जिलों में शुरू हुई ड्रोन से निगरानी
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि ड्रोन अब तक मोहाली, संगरूर, फाजिल्का, होशियारपुर, एसबीएस नगर, बरनाला, जालंधर ग्रामीण, मोगा, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब जिले में 34 स्थानों पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू को प्रभावशाली ढंग से लागू करने और मानवीय संसाधनों का कुशल तरीके से इस्तेमाल करने में ड्रोन का उपयोग काफी कारगर रहा है।