फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 homes receiving notice of dengue larvae

डेंगू का लारवा मिलने पर 200 घरों को नोटिस

Thu, 24 Oct 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
200 homes receiving notice of dengue larvae
डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में स्वास्थ्य विभाग काफी हद तक कामयाब रहा है।
विज्ञापन


अब तक पूरे चंडीगढ़ में कुल 34 केस सामने आए हैं, जबकि पिछले साल 15 अक्तूबर तक डेंगू के 132 केस सामने आए थे, जबकि दो लोगों की मौत भी हो चुकी थी।

मलेरिया के अब तक 134 केस सामने आए हैं, जबकि पिछले साल कुल 189 केस सामने आए थे। मलेरिया विंग के अधिकारियों ने बताया कि कम केस आने के पीछे जागरूकता अभियान रहा है।

विंग की ओर से डोर टू डोर सर्वे चलाया जा रहा है। सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ उनके घरों की जांच की जा रही है।

यदि किसी के घर पर डेंगू का लारवा मिलता है तो उसे नोटिस जारी कर हिदायत जारी की जाती है, ताकि घर पर बीमारी का किसी तरह का ठिकाना न बन सके।

अब तक की जांच में 200 घरों में डेंगू का लारवा मिला था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी घरों को नोटिस दे दिया गया है और साथ ही उन्हें घर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


मलेरिया विंग के कार्यवाहक असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि चंडीगढ़ में अब तक डेंगू के मात्र 34 केस सामने आए हैं। पिछली बार की अपेक्षा यह संख्या 100 से ऊपर थी, जबकि हरियाणा व पंजाब में डेंगू मरीजों की काफी संख्या है। इन दोनों राज्यों में मौत भी हो चुकी है, लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां पर लोग भी जागरूक हैं और विभाग के कर्मचारी भी अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से कम आए केस
1. डोर टू डोर कूलर की चेकिंग की गई।
2. स्कूलों में काफी एक्टीविटीज करवाई गई।
3. हफ्ते में दो बार फॉगिंग करवाई गई।
4. सीटीयू में टायरों को टांग कर रखा गया।
5. जगह-जगह लोगों को जागरूक किया गया।

डेंगू से बचने के लिए करें ये उपाय
1. अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
2. कूलरों में पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकाले और उन्हें रगड़ कर साफ करें।
3. घर की छत पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले व ड्रम न फेंके।
4. घर पर पानी की टंकी का ढक्कन लगाकर बंद रखे।
5. जमीन के अंदर बनी पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें।
6. घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी के सप्ताह में एक बार अवश्य डाले।
7. बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed