{"_id":"685327fb1fc5dddb4a0288e3","slug":"20-youths-broke-the-windows-of-six-vehicles-late-at-night-in-maloya-chandigarh-news-c-16-pkl1091-740438-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मलोया में देर रात 20 युवकों ने छह गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मलोया में देर रात 20 युवकों ने छह गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स में मंगलवार देर रात रंजिशन लगभग 20 नकाबपोश युवकों की ओर से छह वाहनों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया। मलोया थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक इनमें से कुछ आरोपी मलोया से सटे झामपुर के रहने वाले हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है।
मलोया स्मॉल फ्लैट्स के रहने वाले रिंकू पोटली (34) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ युवकों के साथ रंजिश चल रही है। उन युवकों ने रात करीब ढाई बजे डंडे, गंडासे और तलवारें लेकर उनके घर के पास खड़ी दो स्विफ्ट डिजायर, छोटा हाथी, मारुति 800, दो ऑल्टो कारों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। रिंकू ने बताया कि हमलावरों में झामपुर का रहने वाला विकास, परिंदा उर्फ सैंडो, मनु व अन्य युवक शामिल हैं।
मलोया के दिनेश यादव ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं। यह टैक्सी रात को सतीश चलाता है। सतीश ने मंगलवार रात करीब दो बजे गाड़ी खड़ी की थी। इसके बाद घर जाकर सो गया। कुछ देर बाद शोर सुनकर बाहर निकले तो युवक एक कार के शीशे तोड़ रहे थे। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने झामपुर उसके घर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कहा कि उनका बेटे से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बेदखल कर रखा है।