फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 years in jail for raping minor

नाबालिग से दुष्कर्म करने पर दोषी को 20 साल की जेल

Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
20 years in jail for raping minor
चंडीगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने मनीमाजरा निवासी दोषी ललित को 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मामला 13 दिसंबर 2020 को नाबालिग की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है और दोषी युवक को डेढ़ साल से जानती है। युवक उसके घर के पास एक बेकरी में रह कर वहीं काम करता था। अप्रैल 2020 में उसने पड़िता को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद मई और जून 2020 में धमकाकर फिर से दुष्कर्म किया। जुलाई 2020 में भी उसने पीड़िता को कमरे पर बुलाया लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया। इस पर दोषी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पड़िता ने परिजनों के साथ जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषी ललित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed