{"_id":"65db20afccb06539350dd8ff","slug":"20-year-old-girl-commits-suicide-in-jalandhar-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: प्रेमी से बात करते युवती को परिजनों ने पकड़ा, हुआ कुछ ऐसा कि फांसी लगाकर जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: प्रेमी से बात करते युवती को परिजनों ने पकड़ा, हुआ कुछ ऐसा कि फांसी लगाकर जान दे दी
Sun, 25 Feb 2024 05:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:22 PM IST
सार
प्रेमी से बात करते युवती को परिजनों ने पकड़ा तो आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खुद को कोस रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, जालंधर के एक गांव में एक लड़की शनिवार की देर रात मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रेमी से बात करने पर परिजनों ने उसकी पिटाई की। इसी बात से निराश युवती ने शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी, पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन