{"_id":"65a8f54f5659b3c1520f2d08","slug":"20-vehicles-collided-in-doraha-of-punjab-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दोराहा में तीन हादसे, 20 वाहन आपस में भिड़े, गनीमत- कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: दोराहा में तीन हादसे, 20 वाहन आपस में भिड़े, गनीमत- कोई हताहत नहीं
Fri, 19 Jan 2024 01:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, दोराहा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोराहा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:13 AM IST
सार
पायल के डीएसपी निखिल गर्ग मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को चालू करवाया। डीएसपी गर्ग ने लोगों से अपील की है कि सुबह घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी काम हो, गाड़ी को धीरे चलाएं, हेडलाइट और इंडिकेटर को चालू रखें। कोशिश करें कि धुंध कम होने के बाद ही घर से निकलें।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना में गुरुवार की सुबह दोराहा के पास नेशनल हाईवे पर घनी धुंध होने के कारण मात्र 150 गज में तीन हादसे हो गए। हादसे में करीब 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसों की वजह से पुल के ऊपर के ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट करना पड़ा। ये हादसा अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर गांव राजगढ़ के पास पुल के ऊपर कैंटर से पहला हादसा हुआ। यहां पर करीब पांच गाड़ियां टकरा गईं। जैसे ही पुलिस पहुंची और गाड़ियों को हटाना शुरू किया वैसे ही थोड़ी दूरी पर ही पांच और गाड़ियां टकरा गईं। इसी बीच कुछ दूरी पर एक और हादसा हो गया और कुछ गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन
डीएसपी पायल निखिल गर्ग मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को चालू करवाया। डीएसपी गर्ग ने लोगों से अपील की है कि सुबह घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी काम हो, गाड़ी को धीरे चलाएं, हेडलाइट और इंडिकेटर को चालू रखें। कोशिश करें कि धुंध कम होने के बाद ही घर से निकलें।
विज्ञापन