फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 teams of the health department will go to people's homes to check for TB

Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें लोगों के घर जाकर करेंगी टीबी की जांच

Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
20 teams of the health department will go to people's homes to check for TB
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने के लिए 15 दिवसीय एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की शुरुआत की। यह आयोजन यूटी प्रशासन के नेतृत्व और स्वास्थ्य सचिव के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान का शुभारंभ हेल्थ डायरेक्टर डॉ. सुमन सिंह ने किया।
विज्ञापन

यह अभियान विशेष रूप से मौली जागरां, दरिया, रायपुर कलां और मखन माजरा क्षेत्रों में टीबी के मामलों की शीघ्र पहचान और निशुल्क उपचार सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। इस दौरान डॉ. सुमन सिंह के साथ एमएस डॉ. सुशील कुमार माही, डीएमएस डॉ. परविंदर सिंह, एनएचएम नोडल अधिकारी डॉ. चरु सिंगला, राज्य टीबी अधिकारी डॉ. नवनीत कंवर और डीएफडब्ल्यूओ डॉ. मनजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत 20 विशेष टीमों को रवाना किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी और संभावित टीबी रोगियों की पहचान करेंगी। जांच के लिए मौके पर ही थूक संग्रह किया जाएगा, जिसे निशुल्क टीबी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन व्यक्तियों को आगे की जांच की आवश्यकता होगी, उनके लिए निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मोबाइल एक्स-रे सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। डॉ. सुमन सिंह ने कहा जिन व्यक्तियों में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं या जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उन्हें तुरंत पुष्टि जांच और निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed