फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 slip, up to 50 charged, arbitrariness at the parking stand of Civil Hospital Mohali

Chandigarh News: 20 की पर्ची, 50 तक वसूली , सिविल अस्पताल मोहाली के पार्किंग स्टैंड पर मनमानी

Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
20 slip, up to 50 charged, arbitrariness at the parking stand of Civil Hospital Mohali
मोहाली। फेज 6 स्थित सरकारी सिविल अस्पताल के दोपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड पर तय शुल्क से अधिक वसूली का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में जहां पार्किंग के लिए 20 रुपये की पर्ची निर्धारित है, वहीं मरीजों और उनके परिजनों से 30-40 से लेकर 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। सोमवार दोपहर मौके पर हालात कुछ अलग ही नजर आए। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में आने वाले लोगों की लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान स्टैंड पर तैनात कर्मचारी बिना किसी स्पष्ट दर सूची के मनमाने तरीके से अलग-अलग राशि वसूलते दिखे। कई लोगों को पर्ची दी गई, जबकि कुछ से बिना पर्ची ही पैसे ले लिए गए।
विज्ञापन

रोपड़ निवासी तीमारदार सुखवीर जो अपनी मां के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, ने बताया कि पहले ही बीमारी को लेकर परेशान हैं। ऐसे में 20 रुपये की जगह 50 रुपये लेना पूरी तरह गलत है। बलौंगी निवासी नबी ने कहा कि जब भी वह यहां आते हैं, कभी 20 तो कभी 30 या 40 रुपये वसूले जाते हैं, इससे कोई तय नियम नजर नहीं आता। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की मनमानी से उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। खास बात यह रही कि स्टैंड पर कहीं भी पार्किंग शुल्क की स्पष्ट सूची प्रदर्शित नहीं दिखी, इससे वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। इसे लेकर ठेकेदार को बुलाकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed