{"_id":"5ddddc1c31a18560bc32ad539fa8cc7e","slug":"20-police-man-on-heart-patients-on-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हालत है हमारी चंडीगढ़ पुलिस की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हालत है हमारी चंडीगढ़ पुलिस की
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Oct 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी की टेंशन और परिवार की चिंता के बीच भी चंडीगढ़ पुलिस के जवान और अफसर अपना दिल मजबूती से थामे हुए है। इनमें से कुछ ऐसे है जो हाई रिस्क में भी जी रहे है।
विज्ञापन
यह हम नहीं कह रहे है, बल्कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग और मैक्स अस्पताल द्वारा बुधवार को सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में पता चला है।
कैंप में 180 पुलिस जवान और उनके परिजनों का चेकअप किया गया। जिसमें दिल की रोगी करीब 20 फीसदी पाए गए। दिल केरोगियाें केअलावा कैंप में हड्डियों की बीमारियों की जांच की गई।
विज्ञापन
सेक्टर 26 पुलिस लाइन में लगाए गए कैंप में आईजी आरपी उपाध्याय ने अपना ब्लेड प्रेशर समेत अन्य टेस्ट कराए। इस मौकेपर एसएसपी नौनिहाल सिंह, एसएसपी आरएस घूमन, एसएसपी मनीष चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल के डॉ. सुधीर सक्सेना और डॉ. विवक कोचर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस जवानों और उनकेपरिजनों को हदय केरोग और हड्डियों की होने वाली बीमारियों के इलाज से अवगत करवाया और सावधानियों बरतने के लिए कहा।