{"_id":"5df8ebc18ebc3e87f440c2dd","slug":"20-people-injured-and-one-dead-in-road-accident-at-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा जा रही टूरिस्ट बस सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई, 20 लोग घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा जा रही टूरिस्ट बस सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई, 20 लोग घायल, एक की मौत
Tue, 17 Dec 2019 08:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से जा टकराई बस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला-अमृतसर रोड पर गांव घसीटपुरा के पास सोमवार की देर रात करीब एक बजे कटरा जा रही एक टूरिस्ट बस रोड पर ईंटों से भरे खड़े ट्राले में पीछे से जा टकराई। ट्राला पंचर था। अंधेरे, तेज गति और धुंध की वजह से यह हादसा हुआ। इस टक्कर में बस ड्राइवर के पास बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में कुछ को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि कुछ को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान शबीर अहमद रठेर (34) निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चकनाचूर होकर ट्राले में बुरी तरह से फंस गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी शेखूपरा के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल अमनदीप सिंह ने बताया कि वह मुंबई से आए हैं और देर रात अमृतसर से कटरा जा रहे थे। गहरी धुंध की वजह से उनकी बस सड़क पर खड़े ट्राले में टकरा गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि घायलों में अधिकतर मुंबई, दिल्ली और भोपाल के रहने वाले थे। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बस चालक फरार है। पुलिस ने बस के कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।