कोरोना का कहर जारी: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में 20 की मौत, 2446 नए पॉजिटिव मिले
मोहाली में सबसे ज्यादा 661 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं चंडीगढ़ में 650 तो पंचकूला में 418 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। मोहाली में 10 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। चंडीगढ़ में आठ मौतें दर्ज की गईं हैं। पंचकूला में दो लोगों ने दम तोड़ा है। इस तरह ट्राइसिटी में एक दिन में कुल 20 मौतें हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ ) में शुक्रवार को कोरोना से 20 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1729 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 650, मोहाली में 661 और पंचकूला में 418 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 8, मोहाली के 10 और पंचकूला के 2 लोग हैं।
चंडीगढ़ कोरोना से 8 की मौत, 650 नए संक्रमित मिले
चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से आठ मरीजों की मौत हो गई, जबकि 650 नए संक्रमित मिले। वहीं, 925 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। संक्रमित मरीजों में 354 पुरुष और 296 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3361 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 69 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में 8158 सक्रिय केस हैं।
अब तक 617 मरीजों की मौत हो चुकी है। मनीमाजरा से 74, मौलीजागरा से 24, सेक्टर 15 से 12, सेक्टर 22 से 23, सेक्टर 25 से 12, सेक्टर 35 से 12, सेक्टर 40 से 18, सेक्टर 41 से 29, सेक्टर 44 से 14, सेक्टर 46 से 19, सेक्टर 48 से 13, बहलाना से 14, धनास से 18 व पीजीआई से 8 मरीज मिले हैं।
मोहाली में 10 की मौत, 661 नए संक्रमित मिले
मोहाली में शुक्रवार को कोरोना के 661 नए संक्रमित मिले, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 1942 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। कोरोना से मरने वालों की संख्या 740 हो गई है। अब सक्रिय केस 10419 हैं।
डीसी गिरीश दियालन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 59524 हो गई है। इनमें से 47870 मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर, सेना ने अस्पताल बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक लोगों को सेना का अस्पताल मिल जाएगा, जिसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
पंचकूला में 418 नए मरीज, दो ने दम तोड़ा
पंचकूला में शुक्रवार को कोरोना से दो की मौत हो गई, वहीं 418 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 274 हो गई है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 89.57 फीसदी हो चुका है, जबकि 2548 मामले सक्रिय हैं।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 418 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले में अब तक 309847 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग हो चुकी है। इसमें से कुल 36402 संक्रमित मिले हैं। इनमें पंचकूला के संक्रमितों की संख्या 27071 है। इनमें 24249 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।