फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20-30 percent of MTech seats are vacant except CSE in PEC.

Chandigarh News: पेक में सीएसई को छोड़कर एमटेक की 20-30 प्रतिशत सीटें खाली

Thu, 26 Oct 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
20-30 percent of MTech seats are vacant except CSE in PEC.
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में इस बार एमटेक की सीटें खाली रही हैं। इसका कारण इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की मास्टर कोर्स में घट रही दिलचस्पी को बताया जा रहा है। क्योंकि बीटेक के बाद ही विद्यार्थियों की बेहतरीन प्लेसमेंट हो जाती है, इसलिए बहुत ही कम छात्र मास्टर कोर्स के लिए आवेदन करते हैं। पेक में एमटेक में सीएसई को छोड़कर अन्य कोर्स में 20 से 30 प्रतिशत सीटें खाली रही हैं। संस्थान की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में बुधवार को बीटेक और एमटेक दाखिले का डाटा पेश किया गया है। पेक में हाल में एमटेक के ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल मटेरियल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, वीएलएसआई डिजाइन, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग इत्यादि कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। वहीं बैठक में पेश किए गए दाखिला डाटा के अनुसार बीटेक में लगभग 90 प्रतिशत सीटें भरी गई हैं। बीटेक में संस्थान के पास पर्याप्त आवेदन आते हैं, लेकिन अंत में कई विद्यार्थी सीटें छोड़ जाते हैं। इसके कारण कई कोर्स में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया ने बताया कि बुधवार को दीक्षांत समारोह के लिए भी बीटेक, एमटेक और पीएचडी की भेंट की जाने वाली डिग्री को अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed