'आप' ने 2 नेताओं को पार्टी से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर आम आदमी पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी की गाज पटियाला के दो नेताओं पर गिर ही गई। पार्टी ने उपचुनाव के दौरान विरोध करने के मामले में पूर्व जिला कन्वीनर कुंदन गोगिया और कैप्टन जसप्रीत औलख को पार्टी से निकाल दिया है।
अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्य एचएस किंगरा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं।
हालांकि दोनों नेताओं ने उसकी वजह भी लिखी है, लेकिन वह संतोषजनक नहीं है। ऐसी अनुशासनहीनता को पार्टी में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
केजरीवाल के खिलाफ निकाला था मार्च
उधर, कुंदन गोगिया ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गोगिया ने कहा कि वह पार्टी के लोकपाल शांति भूषण के समक्ष इस बारे में अपील करने जा रहे हैं। पार्टी के संविधान के तहत ही उन्होंने आवाज उठाई थी।
उन्होंने कहा अगर स्वराज और लोकतंत्र में आवाज उठाना ही बर्दाश्त नहीं किया जा सकता तो पार्टी के सिद्धांत कहां गए। अगर ऐसा ही है तो उन सभी डेढ़ सौ लोगों को निकाल देना चाहिए, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।
गौरतलब है कि पंजाब में उपचुनाव के दौरान उम्मीदवार के चयन से लेकर कई मुद्दों पर गोगिया गुट विरोध जता रहा था। राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के पटियाला दौरे पर इन्होंने काले झंडे लेकर मार्च निकाला था। चुनाव हारने के बाद सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के घर पर रोष प्रदर्शन किया था।