फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 farmers commit suicide due to ruin crop

अन्नदाता आहत: एक ने लगाई फांसी, एक को अटैक

Fri, 10 Apr 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 10 Apr 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
2 farmers commit suicide due to ruin crop

बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश भर में हुई फसल खराब के कारण हरियाणा में आज फिर दो किसानों की जान चली गई। हिसार के गांव सिंघरान में अपने रिश्तेदारी में आकर भिवानी जिले के गांव मिठ्ठी निवासी किसान 55 वर्षीय रामचंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव बांडाहेड़ी के 50 वर्षीय किसान रामसिंह की खराब फसल को देखकर खेत में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक रामचंद्र के मामा सिंघरान निवासी भूपसिंह फोगाट ने बताया कि गांव मिठ्ठी में उसने 10 एकड़ में चने, गेहूं और सरसों की फसल बो रखी है। पूरे खेत की फसल बारिश व ओलावृष्टि में खराब हो गई। रामचंद्र बृहस्पतिवार को घर से हिसार अस्पताल में दवा लेने की बात कहकर आए थे।
विज्ञापन


गांव में पशु अस्पताल के पास स्थित जोहड़ किनारे खड़े नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर उसने जान दे दी। ग्रामीणों ने जब शव लटकता हुआ देखा तो उन्होंने शव की पहचान की। मृतक का एक बेटा संदीप इंडियन नेवी में और दूसरा बेटा प्रदीप आर्मी में नौकरी करता है। दूसरा मामला बालसमंद कस्बे के गांव बांडाहेड़ी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन किसानों की मौत हो चुकी है

2 farmers commit suicide due to ruin crop

किसान रामसिंह सुबह अपनी फसल देखने के लिए खेत में गया था। मृतक के बेटे सुरेश ने बताया कि उनके दस एकड़ खेत में चने की फसल है। बारिश में पूरी फसल खराब हो चुकी है। खेत से जब वे वापस लौटने लगे तो फसल खराबे कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

वे खेतों में ही सड़क किनारे पड़ गए। जब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई के बाद शव सौंप दिए।

गौरतलब है कि हिसार जिले में फसल खराबा होने से एक सप्ताह में तीन किसानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले किसान ओमप्रकाश ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट तलब की है।

यहां यह बता दें कि हिसार में फसल खराबे के कारण यह तीसरी मौत है। इससे पहले बीड़ बबरान के किसान ने भी फसल खराब होने के चलते फंदा लगाया था।

आत्महत्या करने वाले किसान की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।सुसाइड नोट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया। है। नोट में किसान ने लिखा है कि मैं अपनी ही की गई घमंड की बातों के कारण फांसी खा रहा हूं। इसमें मेरे मामा और घर वालों का कोई कसूर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed