फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 brilliant boy reserach on wheat relics

दो युवाओं की रिसर्च, लाखों कमाकर देगी पराली

Sun, 15 Nov 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
2 brilliant boy reserach on wheat relics

दो युवाओं ने एक रिसर्च की है, जो यह बताएगी कि पराली से लाखों कमाए जा सकते हैं। चौंक गए न जानकर, लेकिन सच है। दोनों युवाओं ने मिल कर एक खास वीडियो तैयार किया है।

विज्ञापन


इसके जरिए किसानों को जागरूक किया जाएगा कि कृषि अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है। इसके साथ ही किसानों के पास क्या विकल्प हैं, ये भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन


यह वीडियो पंजाबी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रही देविना और विवेक हाईस्कूल चंडीगढ़ में 11वीं के छात्र विदुर ने तैयार किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देविना ने बताया कि एक महीने पहले हॉस्टल में पराली के धुएं से उसे एलर्जी हो गई थी। तभी किसानों को जागरूक करने का विचार आया।

पराली को जलाएं नहीं, बल्कि लाखों कमाएं

2 brilliant boy reserach on wheat relics

इस वीडियो में किसानों को चार विकल्प बताए गए हैं। कृषि अवशेष को जलाने के बजाय किसान उससे कमाई कर सकते हैं। इन्हें पॉवर प्लांट, कार्डबोर्ड फैक्ट्री, पैकिंग यूनिट और डेयरी मालिकों को बेचा जा सकता है। टरबो हैप्पी सीडर व जीरो टिलेज तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीएयू ने भी इसकी सिफारिश की है, यह फसल के लिए लाभदायक है। प्रतिवर्ती हल से अवशेषों को मिट्टी में दबाया जा सकता है। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है। राइस स्ट्रॉ चॉपर के इस्तेमाल से पशुओं के लिए चारा तैयार किया जा सकता है। विदुर के पिता विक्रम आहुजा की एनजीओ को नाबार्ड ने किसानों को जागरूक करने को प्रोजेक्ट दिए हैं।

उनकी कंपनी जिंमीदारा फार्म सॉल्यशंस के पास बीस हजार किसानों का डाटा बेस है, जिन्हें यह वीडियो भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वीडियो फिरोजपुर में शूट किया गया। खरड़ के स्टूडियो में इसे तैयार किया गया। इस पर सिर्फ ढाई हजार रुपये का खर्च आया है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed