फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 accused arrested from Jodhpur in case of fraud of Rs 73 lakh from a law firm

Chandigarh News: लॉ फर्म से 73 लाख की ठगी में मामले 2 आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
2 accused arrested from Jodhpur in case of fraud of Rs 73 lakh from a law firm
पंचकूला। लॉ फर्म से 73 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी भरत पारिक और जयप्रकाश के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि इससे पहले इस मामले में 13 अप्रैल को पहले आरोपी लटूर सिंह मीणा निवासी जिला बूंदी, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद लंबे समय से पुलिस की रेड से बचता फिर रहा दूसरा आरोपी सुनील कुमार पुत्र मन्ना लाल निवासी जोधपुर को 5 अगस्त को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया था। 8 अगस्त को आरोपी सुनील का रिमांड समाप्त होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस बारे में 13 मार्च 2024 को मनसा देवी कॉम्प्लेक्स निसासी शिकायतकर्ता गगन आनंद निवासी ने शिकायत दी थी कि उसकी लॉ फर्म के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 73 लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed