फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19th all india police golf tournament schedule

19वें ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट का शेड्यूल

Tue, 15 Sep 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
19th all india police golf tournament schedule

पुलिस के आला अधिकारी भी गोल्फ स्टिक से शॉट लगाते नजर आएंगे। फिल्लौर स्थित रंजीतगढ़ गोल्फ क्लब में 16 से 18 सितंबर तक 19वां ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 92 एंट्री आ चुकी है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में 1 महिला आईपीएस अधिकारी, 9 डीजीपी, 24 एडीजीपी, 13 आईजीपी, 21 डीआईजी, 1 एआईजीपी शिरकत रहे हैं। चंडीगढ़ में सोवमार को हुई प्रेसवार्ता में गोल्फ टूर्नामेंट की जानकारी पंजाब होम गार्ड्स के डीजीपी और फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस एकेडमी के डॉयरेक्टर, आईपीएस एसके शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोल्फ टूर्नामेंट पंजाब में पांचवीं बार हो रहा है। इसकी शुरुआत 18 साल पहले हुई थी। फिल्लौर स्थित रंजीतगढ़ गोल्फ क्लब पंजाब के सबसे बेहतरीन गोल्फ कोर्स में शुमार है। यहां 18 होल का गोल्फ कोर्स बना हुआ है। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ का कोई खिलाड़ी शामिल नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेजबान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एनएसजी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, राजस्थान, असम राईफल्स, कर्नाटक, मणिपुर से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।


एक मात्र महिला खिलाड़ी:
19वां ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट में पुरुष अधिकारियों के मुकाबले केवल एक महिला पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर हिस्सा ले रही हैं।

विजेताओं को प्राइज:

तीन दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत 16 सितंबर को होगी। समापन 18 सितंबर को रंजीतगढ़ गोल्फ क्लब फिल्लौर में होगा। टूर्नामेंट में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं लॉगेंस्ट हिट, स्टेट ड्राइव, नियर टू पिन के लिए भी ईनाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed