फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   199 judges of District level courts of Haryana transferred

एक सप्ताह में ज्यूडिशियरी में दूसरा बड़ा फेरबदल, 199 जजों के तबादले

Thu, 14 Apr 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 14 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
199 judges of District level courts of Haryana transferred
court
ज्यूडिशियरी में एक सप्ताह में दूसरा बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार ने 199 सीनियर डिवीजन सिविल जजों और चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेटों (सीजेएम) के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनके तहत जींद के सीजेएम अमरिंदर शर्मा को डेप्युटेशन पर चंडीगढ़ स्थित हाईकोर्ट में स्पेशल ड्यूटी आफिसर और सिविल जज (एसडी)/सीजेएम नियुक्त किया है। इसके साथ ही सिरसा के सिविल जज (एसडी)/सीजेएम और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के पूर्णकालिक सचिव अक्षदीप महाजन को चंडीगढ़ में अनुभव शर्मा की जगह सीजेएम लगाया है।
विज्ञापन


पंचकूला के सिविल जज (एसडी)/सीजेएम और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के पूर्णकालिक सचिव हेमराज मित्तल को भिवानी में सीजेएम बनाया गया है। वहीं, जींद में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की पूर्णकालिक सचिव हरलीन ए. शर्मा को पंचकूला में भावना जैन की जगह सिविल जज (एसडी) नियुक्त किया गया है। गोहाना की एडिशनल सिविल जज (एसडी) निधि बंसल को पंचकूला में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के पद पर और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की पूर्णकालिक सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


कालका के एडिशनल सिविल जज (एसडी) अमित सहरावत को हिसार में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के पद पर्र औ जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी का पूर्णकालिक सचिव बनाया गया है। नारायणगढ़ में एडिशनल सिविल जज (एसडी) नेहा नोहरिया को कुरुक्षेत्र में सिविल जज (एसडी)/सीजेएम के पद पर और जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी की पूर्णकालिक सचिव बनाया गया है। चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम शिफा को हांसी में एडिशनल सिविल जज (एसडी) की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कालका के सिविल जज (जेडी)/जेएम दानिश गुप्ता को कालका में ही एडिशनल सिविल जज (एसडी) की जिम्मेदारी दी गई है। रोहतक की सिविल जज (जेडी)/जेएम सविता कुमारी को पंचकूला में रिक्त पद पर एडिशनल सिविल जज (एसडी) लगाया गया है। चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम अशोक कुमार-2 को रतिया में एडिशनल सिविल जज (एसडी) नियुक्त किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में ही सिविल जज (जेडी)/जेएम नवजीत क्लेर को सिरसा में खाली पद पर एडिशनल सिविल जज (एसडी) लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम अनिल कौशिक को कुरुक्षेत्र स्थित विशेष पर्यावरण अदालत में एडिशनल सिविल जज (एसडी) के ओहदे के साथ प्रिजाइडिंग आफिसर लगाया गया है। वे सिविल जज (जेडी) अरविंद कुमार बंसल का स्थान लेंगे। बहादुरगढ़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम कपिल राठी को पंचकूला स्थित सीबीआई की कोर्ट में एडिशनल सिविल जज (एसडी) के ओहदे के साथ स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम डा. सुखदा प्रीतम को सोनीपत में खाली पद पर एडिशनल सिविल जज (एसडी) तैनात किया गया है। वहीं, नारायणगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम गुनीत अरोड़ा को नारायणगढ़ में ही एडीशनल सिविल जज (एसडी) का पद दिया गया है। चंडीगढ़ के सिविल जज (जेडी)/जेएम अमन इंदर सिंह को शाहबाद में नई कोर्ट की स्थापना पर एडिशनल सिविल जज (एसडी) बनाया गया है। सफीदों में सिविल जज (जेडी)/जेएम दुष्यंत चौधरी को चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम लगाया गया है। पानीपत में सिविल जज (जेडी)/जेएम कंवल कुमार को भी चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम नियुक्त किया गया है।


वहीं पंचकूला की सिविल जज (जेडी)/जेएम दीक्षा दास को झज्जर में सिविल जज(जेडी)/जेएम, अंबाला की सिविल जज (जेडी)/जेएम कीर्ति वशिष्ट को कालका में
सिविल जज (जेडी)/जेएम, गुहला के सिविल जज (जेडी)/जेएम हरलीन पाल सिंह को चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम, बिलासपुर की सिविल जज (जेडी)/जेएम रेखा चौधरी को चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम, नारायणगढ़ की सिविल जज (जेडी)/जेएम सर्वजीत कौर को सोनीपत में सिविल जज (जेडी)/जेएम, भिवानी के सिविल जज (जेडी)/जेएम प्रवीण कुमार-1 को चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम, हथीन के सिविल जज (जेडी)/जेएम साहिल यादव को नारायणगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम, कैथल की सिविल जज (जेडी)/जेएम सुमन पटलेन को चंडीगढ़ में सिविल जज (जेडी)/जेएम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed