देखिए, 1975 की इमरजेंसी के लिए इंदिरा को क्या बोले बादल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भाजपा के शीर्ष नेता लाल किशन आडवाणी के देश में इमरजेंसी वाले हालात वाले बयान को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश को इमरजेंसी लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए। देश के हालात ऐसे भी नहीं हैं कि इमरजेंसी लगानी पड़ जाए।
1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी देश पर एक काला धब्बा था। मुख्यमंत्री बादल ने बुधवार को गांव चूहडवाली में खुली मार्कफेड कैनरी का उद्घाटन किया। मार्कफेड द्वारा लगाए गए इस यूनिट पर लगभग 50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस यूनिट में करीब 66 लाख केन, 39 लाख पाउच, 18 लाख कैचअप बोतलें व अन्य पैकिंग सामग्री बनाई जाएगी।
बादल ने पंजाब के किसानों को फसली चक्र से निकलकर दूसरी तरह की खेती करने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसान धान की खेती के बजाय मक्की, मशरूम व अन्य प्रकार की खेती करने में आगे आएं। खेती में विभिन्नता आने से किसान को फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।
योग हिंदुत्व का एजेंडा नहीं है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस मनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कुछ लोग योग को केवल हिंदुत्व एजेंडे के साथ जोड़कर देख रहे हैं।
योग केवल हिंदुत्व एजेंडा नहीं है, बल्कि इसे स्वास्थ्य के तौर पर देखना चाहिए।। इसको कोई भी अपना सकता है। मैं खुद योग करता हूं। योग पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
बादल ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव अविनाश राय खन्ना की तरफ से शराब के ठेकों का समय निर्धारित करने के पत्र पर वे खुद विचार करेंगे। इस मुद्दे पर कानून के मुताबिक ही कदम उठाया जाएगा।