फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19,491 km of rural link roads to be constructed in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में होगा 19,491 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण

Fri, 03 Oct 2025 11:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
19,491 km of rural link roads to be constructed in Punjab
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/झबाल/तरनतारन। पंजाब के गांवों में लिंक सड़क मार्गों का कायाकल्प होगा। 19491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 4150.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तरनतारन की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि आज यहां से पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्यों की शुरुआत की जा रही है। अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सड़कों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सर्वेक्षण करवाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई। उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार ‘सड़क बुनियादी ढांचा विकास बैठक’ आयोजित की गई थी। पहली बार सभी लिंक सड़कों पर हर दो किलोमीटर बाद साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सीएम के अनुसार यह बोर्ड सड़क का नाम, लंबाई, सड़क बनाने वाली एजेंसी और सड़क बारे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिखाएंगे जिससे व्यवस्था में और ज्यादा पारदर्शिता यकीनी बनाई जा सके।
विज्ञापन

सूबे में हैं 30237 लिंक सड़कें
पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च होंगे और 725.75 करोड़ रुपये पांच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष बादल पर साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधा। कहा कि बादल दावे कर रहे हैं दरियाओं के आसपास कंक्रीट की दीवारें बनाईं जाएंगी जबकि सत्य यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं करवाया। अब लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में केंद्र द्वारा बेवजह पंजाब का फंड रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed