फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   19 year old youth shot dead in Amritsar of Punjab

BSF जवान के बेटे की हत्या: बाइक से टकराई कार तो पीछा कर सिर पर मारी गोली, बाबा बकाला की वारदात

Mon, 20 Jun 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 06:28 PM IST
सार

बीएसएफ कर्मी ने सीएम भगवंत मान और डीजीपी वीके भांवरा से इंसाफ की गुहार लगाई और बेटे के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सरवन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
19 year old youth shot dead in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्यास थाना के तहत बाबा बकाला के पास रविवार को रात बाइक सवार दो युवकों ने बीएसएफ कर्मी के बेटे के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसकी कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी, यही विवाद की वजह बनी। घटना के बाद घायल के दोस्तों ने गंभीर हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने सोमवार को शाम उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरवन सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बाबा बकाला के पास गांव ध्यानपुर निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि वह बीएसएफ की 182 बटालियन में तैनात है और उनकी ड्यूटी फिरोजपुर बार्डर पर लगी है। रात एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे रिषीवंत सिंह को दो युवकों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। यह जानकारी मिलते ही वह अमृतसर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को उनका बेटा अपने दो दोस्तों के साथ कार में किसी पार्टी में गया था। रात को लौटते समय बाइक सवार दो युवकों के साथ रिषीवंत की कार की टक्कर हो गई थी। रिषीवंत ने कार रोकने के बजाय डरकर भगा ली। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के दोस्तों ने बताया कि इस दौरान बाइक सवार रिषीवंत सिंह का लगातार पीछा करते रहे। इसी बीच उनके बेटे की कार का एक टायर भी पंक्चर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके वह कार भगाता रहा और कार गरम होकर वहीं जाम हो गई। इसके बाद पहुंचे बाइक सवारों ने रिषीवंत को पीटना शुरू कर दिया। जब उनके बेटे के दो दोस्तों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उनके बेटे के सिर में गोली मार दी। 


उन्होंने बताया कि इससे उनका बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। बेटे के दोस्तों ने रिषीवंत को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां सोमवार को शाम रिषिवंत ने दम तोड़ दिया। बीएसएफ कर्मी ने सीएम भगवंत मान और डीजीपी वीके भांवरा से इंसाफ की गुहार लगाते हुए बेटे के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सरवण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed