फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 Officers Transfered in Punjab

चुनाव आयोग का डंडा, पंजाब में 19 अधिकारी बदले

Wed, 16 Apr 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
19 Officers Transfered in Punjab
पंजाब के डेढ़ दर्जन अधिकारियों पर चुनाव आयोग का डंडा चला है। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने चुनाव आयोग के आदेश पर विभिन्न जिलों में तैनात 19 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें दो एसडीएम और एक डीएसपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव गतिविधियों में भाग लेने, एक ही जगह पर कई वर्षों तक पोस्टिंग, पति-पत्नी में से किसी एक के सियासी तौर पर सक्रिय होने आदि की शिकायतों के आधार पर यह तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने मंगलवार को बताया कि कुछ तबादले केवल प्रिवेंटिव तौर पर किए गए हैं, जबकि कुछ में विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार तबादलों की सूची
लुधियाना
सरकारी हाई स्कूल गांव गिल की मुख्याध्यापिका सुरिंदर कौर
जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) परमजीत कौर
जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंटरी) रंजीत सिंह तबादला

पटियाला- एसडीई (पीडब्ल्यूडी) भगवंत सिंह का निलंबन और तबादला
तरनतारन- एसडीएम (पट्टी) राजीव कुमार और एजीई (पॉवरकाम) गुरभेज सिंह तबादला
फतेहगढ़ साहिब- एसडीएम (खमानो) अरीना दुग्गल तबादला
मोगा- खाद्य एवं सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर रजवंत सिंह और लाइनमैन बलविंदर सिंह तबादला
फरीदकोट- सचिव (मार्केट कमेटी फरीदकोट) कर्मजीत सिंह तबादला
होशियारपुर- सहायक रजिस्ट्रार (सहकारी सभा दसूहा) गुरप्रीत सिंह का तबादला
अमृतसर- सुपरिंटेंडेंट (नगर निगम अमृतसर) विशाल वधावन, सहायक लाइनमैन (टांगरा) सुरजीत सिंह और डीएसपी (अजनाला) सोहन सिंह तबादला
जालंधर- रजिस्ट्रार (कृषि बहुउद्देश्यीय सेवा सभा जालंधर) अशोक चड्ढा, तहसीलदार (डेरा बाबा नानक) सुखजिंदर सिंह टिवाणा, एएसआई तरसेम सिंह, एमएचसी प्रेम सिंह, पंचायत अधिकारी (काहनूवान) सुखदेव सिंह तबादला

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
सीईओ ने डीएसपी अजनाला सोहन सिंह का तबादला कर गांव गग्गो महल में मकानों और एक मंदिर को नाजायज तरीके से गिराने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि डीएसपी के खिलाफ लोगों की शिकायत थी कि इस कार्रवाई का पुलिस को पहले से पता था, लेकिन इसे रोकने के लिए समय रहते प्रयास नहीं किए गए। इसी आधार पर डीएसपी को बदलने और मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। सोजन सिंह की जगह आईपीएस अधिकारी केतन पाटिल को डीएसपी अजनाला बनाया गया है।

35 कंपनियां पहुंचीं
पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्द्ध सैनिक बलों की 35 कपंनियां पहुंच चुकी हैं। कुल 182 में से बाकी 147 कंपनियां मतदान के दिन तक पहुंच जाएंगी। सीईओ ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों से कहा है कि वह पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब और धनराशि की तस्करी को रोकने के लिए सीमाओं पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करें।


डीटीओ को स्टेशन न छोड़ने के आदेश
सीईओ ने डीटीओ रोपड़ करण सिंह को निर्देश दिए हैं कि वह जिला चुनाव अधिकारी की स्वीकृति के बिना अपना हेडक्वार्टर न छोड़ें। इसकी वजह यह है कि उनकी पत्नी वनिंदर कौर लूंबा विधानसभा क्षेत्र शुतराणा से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed