{"_id":"5a5244874f1c1b0a788b72c8","slug":"19-kg-heroine-caught-from-village-adiyan-bsf-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के पाइप में छिपाकर रखी गई थी 19 किलो हेरोइन, जवानों ने ऐसे पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के पाइप में छिपाकर रखी गई थी 19 किलो हेरोइन, जवानों ने ऐसे पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में 19 किलो हेरोइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर के गांव आदियां की पोस्ट पर बीएसएफ की 170 बटालियन ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी जा रही 18 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
बीएसएफ के कमांडेंट पीजेएस नागरा ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने रविवार सुबह करीब 8 बजे सीमा पर एक भारतीय तस्कर को देखा। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा और उसका पीछा किया। लेकिन वह धुंध का फायदा उठाते फरार हो गया। इसके बाद उस जगह की तलाशी के दौरान 18 किलो 800 ग्राम हेरोइन और प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आदियां पोस्ट पर पकड़ी गई यह सबसे बड़ी खेप है।
डीआईजी राजेश शर्मा ने बीएसएफ के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवान सीमा पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जवान द्वारा तस्कर पर गोली न चलाने पर उन्हाेंने कहा कि इस दौरान वहां पर खेतों में कुछ लोग काम कर रहे थे। धुंध में सही तरह न दिख पाने के कारण गोली उन्हें भी लग सकती थी।